Saturday, November 15, 2025
Homeमंडललखनऊ मंडलभूपेन्द्र सिंह चौधरी व धर्मपाल सिंह ने सेवा बस्ती में किया श्रमदान

भूपेन्द्र सिंह चौधरी व धर्मपाल सिंह ने सेवा बस्ती में किया श्रमदान

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को सेवा बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने हरिजन (अनु.) प्राइमरी पाठशाला, आलम नगर, लखनऊ में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने “स्वच्छ भारत-समृद्ध भारत” का संदेश दिया तथा उपस्थित जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा अपने पास-पास स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण बनाये रखने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में देश व प्रदेशवासियों ने स्वच्छता को शिष्टाचार से आत्मीकरण किया है। इस अवसर पर संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में उत्तरी विधानसभा की फैज़ुल्लागंज वाल्मीकि बस्ती में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के निमित्त स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। लखनऊ नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ में स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत कर श्रमदान किया। इस अवसर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल,लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार व राज्यसभा सांसद डा. अशोक बाजपेई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular