Thursday, November 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता ने पत्नी, 3 बच्चों को मार दी गोली?

भाजपा नेता ने पत्नी, 3 बच्चों को मार दी गोली?

प्रादेशिक डेस्क

सहारनपुर। जिले के गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चों को गोली मारी है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। घायल बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में मौत हो गई है जबकि पत्नी और एक बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही थी।

यह भी पढें : मुठभेड़ में मारा गया रेप के बाद हत्या का आरोपी

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular