Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफ़्लॉप हो चुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा : केशव...

फ़्लॉप हो चुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है। केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा असफल और फ़्लॉप हो चुकी है। यह यात्रा फ़ोटो सेशन तक सीमित रह गई है, दूसरी ओर कांग्रेस छोड़ो यात्रा अधिक सफलता के साथ आगे बढ़ती जा रही है। फिर एक बार मोदी सरकार।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 का लक्ष्य 272 दिया 283 जीते, 2019 में 300 का लक्ष्य दिया 303 जीते। 2024 में भाजपा का लक्ष्य 370 कमल का फूल खिलेगा और एनडीए करेगा 400 पार। जनता के आशीर्वाद से यह भी लक्ष्य पूर्ण होगा।

बृजनन्दन/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular