Thursday, November 13, 2025
Homeराज्यप्यार किया, शादी किया और फिर कर दी हत्या

प्यार किया, शादी किया और फिर कर दी हत्या

राज्य डेस्क

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 37 साल के रियल एस्टेट कारोबारी लोकनाथ सिंह की उनकी पत्नी और सास ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह लोकनाथ के कथित कई अवैध संबंध और कारोबारी लेनदेन थे। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना तब सामने आई जब शनिवार को चिक्काबनवारा के एक सुनसान इलाके में कुछ लोगों ने पीड़ित लोकनाथ सिंह का शव एक लावारिस कार में पाया।

यह भी पढें : बोर्ड परीक्षा को लेकर MP सरकार का बड़ा फैसला

उत्तरी बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैदुल अदावथ ने कहा, शनिवार शाम 5.30 बजे हमें 112 पर एक कॉल मिली थी, जिसमें हमें शव के बारे में बताया गया था। हमने अपराध के लिए उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार पत्नी और सास लोकनाथ सिंह मारने की तैयारी काफी समय से कर रहे थे। मौका देखकर आरोपियों ने व्यवसायी को पहले नींद की गोलियां खिला कर बेहोश किया, फिर गाड़ी में सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। डर के कारण शव को गाड़ी के अंदर ही छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि लोकनाथ महिला के साथ दो साल से रिलेशनशिप में था, उसके बाद दिसंबर में कुनिगल में दोनों ने अपनी शादी रजिस्टर करवाई। हालांकि, दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के कारण उसके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन दोनों पक्षों को इस शादी के बारे में पता नहीं था।

यह भी पढें : फिल्म रिलीज के दिन कॉलेज में छुट्टी; फ्री में देखेंगे छात्र

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular