Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

-परिवार ने ग्राम प्रधान पर लगाया हत्या का आरोप

आगरा(हि.स.)। मलपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने विवाद के चलते ग्राम प्रधान पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना नहर दक्षिणी बाईपास के किनारे बाई खेड़ा गांव की है। यहां पर सोमवार को एक युवक का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर मृतक की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मण सिंह निवासी इटोरा के रूप में की है। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी आ गए।

परिवार ने आशंका जताई है कि ग्राम प्रधान से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसने बेटे की हत्या की आशंका ग्राम प्रधान पर जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular