Sunday, February 15, 2026
Homeकानपुर नागंचमी पर शिव मंदिरों में लगी शिव भक्तों की कतारें

 नागंचमी पर शिव मंदिरों में लगी शिव भक्तों की कतारें

कानपुर (हि.स.)। श्रावण मास के सातवें सोमवार एवं नागपंचमी पर शिवमंदिरों में दर्शन के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं नाग देवता की पूजा करने के लिए भक्त अपनी बारी का इन्तजार करते रहे। शिव मंदिर का पट खुलते ही जय शिव शंकर एवं बम-बम भोले नाथ के जयकारे के साथ ही शिव भक्त गंगा जल एवं दूध से अभिषेक करके पूजा अर्चना कर रहे हैं।

कानपुर के अतिप्राचीन बाबा आनंदेश्वर मंदिर परमट, वनखंडेश्वर महादेव, सोमनाथ मंदिर जागेश्वर महादेव समेत सभी मंदिरों में सोमवार भोर से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भक्तों के लिए मंगला आरती के पट खुलने के बाद से भक्त पूजा अर्चना की और सुख एवं समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा। भक्तों एवं मंदिरों की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

सिविल लाइंस स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में सोमवार भोर से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। आनंदेश्वर मंदिर में सावन में प्रतिदिन सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं। जागेश्वर मंदिर में सावन में प्रतिदिन सुबह चार बजे मंगला आरती होती है। सोमवार को आरती व भोग के बाद भोर से पट भक्तों के लिए खुला। इसी तरह जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर, नागेश्वर मंदिर सावन के सातवें सोमवार के साथ ही नागपंचमी का पर्व होने की वजह से सुबह चार बजे से मंदिर का पट खुल गया और अन्य सोमवार से अधिक भक्त पूजन व दर्शन करने के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे है।

राम बहादुर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular