47 1

धर्म स्थापना के लिए प्रभु लेते हैं अवतार : आचार्य कौशल

कृष्ण जन्मोत्सव की कथा श्रवण कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

संवाददाता

गोंडा। सिविल लाइंस में अफीम कोठी के निकट स्थित भाजपा नेता अरुण कुमार शुक्ल के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्म की कथा एवं जन्मोत्सव लीला से नगरवासी श्रद्धालु श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा व्यास अयोध्या के आचार्य कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि द्वापर युग में धरती पर व्याप्त अनाचार खत्म करने के लिए दुराचारियों का विनाश एवं समाज में धर्म मर्यादा युक्त सदाचार की स्थापना के लिए योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण चंद्र वंश में अवतार लिया था। भाद्रपद का महीना, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, दिन बुधवार अर्द्ध रात्रि बारह बजे के समय चतुर्भुज स्वरूप में शंख चक्र गदा एवं पद्म धारण कर योगेश्वर श्रीकृष्ण ने मामा कंस के कारागार में कैद पिता वसुदेव माता देवकी के पुत्र रूप में अवतार लिया। माता पिता ने भगवान के दिव्य स्वरूप की वंदना कर उनसे बाल रूप में आने का अनुरोध किया। भगवान कृष्ण की कथा के साथ आयोजित जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर नृत्य व गायन किया। कथा में माया शुक्ला, जय प्रकाश शुक्ल एडवोकेट, प्रेमादेवी शुक्ला, डा. श्रद्धा शुक्ला, शांति देवी, शिवकुमार दूबे, संतोष कुमार मिश्र, शेषमणि त्रिपाठी, उत्तम प्रसाद शुक्ल, पेशकार तिवारी, संजय मिश्र, विजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, सुषमा मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, कृष्ण कुमार पांडेय एवं भूपेंद्र कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

यह भी पढें : गुरुवार को गोंडा आएंगे CM, यह है कार्यक्रम

जन्मोत्सव में संगीत की रही धूम

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अयोध्या से आए संगीतकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रंग जमा दिया। भजन गायक आचार्य विकास के समधुर गीतों पर तबला पर संचित तिवारी ने संगत दिया। मुख्य आचार्य राघवेंद्र शरण के निर्देशन में संगीतकारों ने जन्मोत्सव को शास्त्रीय शैली में नई ऊंचाइयां दी।

यह भी पढें :  44 साल बाद 24 निर्दोषों के तीन हत्यारों को फांसी

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

error: Content is protected !!