अयोध्या (हि.स.)। इस बार भी अयोध्या में दीपोत्सव बहुत ही भव्य, दिव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। अयोध्या में त्रेतायुग को जीवंत करने के लिए इस बार दीपोत्सव में 21 लाख से ज्यादा दीयों को जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने शनिवार को अयोध्या के अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित की। वर्चुअल बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की ओर से प्रमुख सचिव पर्यटन को लिखे गए पत्र पर चर्चा की गई। इसमें सातवां दीपोत्सव वर्चुअल मनाने की भी तैयारी की गई।
ऐप के जरिए देख सकेंगे दीपोत्सव, दीये खरीदने वालों को मिलेगा प्रसाद
बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा अबकी बार एक बार फिर से दीपोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार 21 लाख दिए जलाने का योगी सरकार का लक्ष्य है। ऐसे में एक ऐप बनाया जाएगा, जिससे लोगों को आसानी से जोड़ा जाएगा। जो लोग ऐप के माध्यम से दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़ेंगे उनको एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। दीप जलाने के बाद जो लोग दीये लेना चाहें, उस दीये को 11 व 21 रुपये शुल्क रखा जाएगा और जो लोग ऑनलाइन पेमेंट करेंगे उनको दीये के साथ प्रसाद भी दिया जाएगा।
पवन /राजेश
