तीन किशोरियों से दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कौड़िया, तरबगंज तथा कर्नलगंज थानों की पुलिस ने बुधवार को तीन नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने आज यहां बताया कि कौड़िया थाने में एक ब्यक्ति ने मंगल प्रसाद उर्फ शिव मंगल राजपूत निवासी ग्राम लाला पुरवा मौजा दुबहा बाजार थाना कौड़िया के विरुद्ध 30 मई 2024 को अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा पूछताछ करने पर परिजनों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान किशोरी को बरामद कर उसके बयान के आधार पर पंजीकृत अभियोग में भादवि की धारा 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करके अभियुक्त को आज रामापुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी प्रकार तरबगंज थाने में एक दलित महिला ने अज्ञात के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बंध में अभियोग दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान युवती को बरामद कर उसके बयान के आधार पर पूर्व में पंजीकृत अभियोग में भादवि की धारा 366, 376(3), अनु. जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(ट)(।) व पाक्सो एक्ट की धारा 5(श्र)(पप)/6 की बढ़ोत्तरी करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त संतोष कुमार यादव निवासी साखीपुर थाना नवाबगंज को आज दुर्जनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। एसपी के अनुसार, इसी प्रकार कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को विपक्षियों द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। वादी की तहरीर पर स्थानीय थाने पर रामू यादव व राम कुमार यादव के खिलाफ भादवि की धारा 363, 376(2) तथा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में भादवि की धारा 120बी की बढ़ोत्तरी किया गया। कर्नलगंज पुलिस ने आज दोनों वांछित अभियुक्तों को ग्राम ढे़मा गौरा सिंहनापुर मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

यह भी पढें : दलित युवती से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!