टीवी स्टूडियो में सरेंडर करना चाहता है विकास दुबे!

प्रादेशिक डेस्क

नोएडा। कानपुर कांड का मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे टीवी स्टूडियो में जाकर लाइव सरेंडर करने की फिराक में है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा मुस्तैद हो गया है। नोएडा सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लाइव सरेंडर के ड्रामे को पुलिस हर हाल में रोकने के लिए जुट गई है। इससे पूर्व पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया था कि विकास दूबे उसके साथ टैम्पो में कुछ दूर तक सवारी की थी। कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हुई फायरिंग में अधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद से ही यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम विकास दुबे की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली के पास फरीदाबाद में बुधवार सुबह पुलिस ने रेड मारी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास दुबे यहां पर मौजूद है। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह फरार हो गया। इस रेड में फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!