Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकच्ची दीवार गिरने से मलवे में दबकर महिला की मौत

कच्ची दीवार गिरने से मलवे में दबकर महिला की मौत

बदायूं(हि.स.)। जरीफनगर थाना क्षेत्र आमदपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से सोमवार को एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया है।

आमदपुर गांव के रहने वाले रघुनाथ झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार को कच्ची दीवार गिरने से मलवे में रघुनाथ की पत्नी मोहरकली दब गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलवे के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पूछताछ में पति रघुनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और मलवे में दबकर उनकी पत्नी की जान चली गई। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। पैसे ना होने की वजह से वह अपना मकान नहीं बनवा पा रहे थे। सहसवान कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है।

अरविंद/दीपक/विद्याकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular