Wednesday, July 9, 2025
Homeअन्यउत्तर पश्चिम भारत में आज भी हीटवेब की स्थिति, कल से तापमान...

उत्तर पश्चिम भारत में आज भी हीटवेब की स्थिति, कल से तापमान में हो सकती है गिरावट

अगले एक दिन में मानसून केरल में दे सकता है दस्तक

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार को हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। तापमान 45 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।राजधानी के कुछ स्थानों पर 50 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज भी पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज भी मंगलवार की तरह अत्यधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि राजस्थान के चुरू में 50 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था। इसके साथ कई राज्यों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया था। बुधवार को भी गर्मी के हालात कल जैसे ही बने रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

उन्होंने बताया कि कल से स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। अगले 24 घंटे में मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। अरब सागर से उठने वाली हवा के कारण उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में कमी आएगी।

विजयलक्ष्मी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular