उतरौला बाजार और आसपास के इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल
संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) को मिली प्रचंड जीत और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत के बाद उतरौला बाजार और आसपास के इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की ऐतिहासिक वापसी ने यह साबित कर दिया है कि जनता मोदी सरकार के नेतृत्व में विश्वास करती है और आगामी चुनावों में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित है। यह हमारी पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है।”
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने भाजपा नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “दिल्ली चुनावों में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता की आवाज भाजपा के साथ है। यह जीत पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम है। हम अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस जीत को संभव बनाया। हम मिलकर आने वाले चुनावों में और भी बड़ी जीत सुनिश्चित करेंगे।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भर दिया है। पार्टी की इस शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में मिठाई बांटी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह जीत पार्टी की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है, जो आगे चलकर आगामी चुनावों में और मजबूत होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष सीवी माथुर, रोहित राज गुप्ता,फरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी रतन गुप्ता, महेन्द्र सिंह,के के गुप्ता, सभासद सन्तोष कसौधन नीरज कसौधन विष्णु गुप्ता, राजकुमार पांडे, दुर्गा प्रसाद, संतोष श्रीवास्तव, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।