Thursday, November 13, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरउतरौला के सीमा विस्तार किये जाने को लेकर विधायक उतरौला ने नगर...

उतरौला के सीमा विस्तार किये जाने को लेकर विधायक उतरौला ने नगर विकास मंत्री को पत्र सौंपा

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के सीमा विस्तार किये जाने को लेकर विधायक उतरौला ने नगर विकास मंत्री को पत्र सौंपा है।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने नगर विकास मंत्री को सौपे पत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद के सम्पूर्ण विकास हेतु सीमा विस्तार करते हुई ग्राम सभा अल्लानागर फगुइया,उतरौला ग्रामीण,लालगंज,मधुपुर,इमलिया बनघुसरा,जोगिवीर,गरीब नगर,सेखुईया,बक्सरिया,रेहरामफी व बदल पुर चौखड़िया को समायोजित किया जाना आवश्यक हैं।विधायक ने आदर्श नगर पालिका के सम्पूर्ण विकास के लिये इन ग्राम पंचायतों को समायोजित करने के लिये सम्बंधित को निर्देशित किये जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular