Thursday, November 13, 2025
Homeव्यापारआज से कारें हुईं महंगी, जानें कितना बढ़ा दाम

आज से कारें हुईं महंगी, जानें कितना बढ़ा दाम

बिजनेस डेस्क

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही भारत में कारों के दाम फिर बढ़ने जा रहे हैं। कई वाहन निर्माता कंपनियों ने मार्च 2025 में ही कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी, जो अब अप्रैल से लागू हो रही है। इस बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, क्योंकि लगभग सभी प्रमुख कार ब्रांड अपनी कीमतों में इजाफा कर रहे हैं।
मारुति सुजुकी की कारें महंगी
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने घोषणा की थी कि अप्रैल 2025 से उसकी कारों की कीमतों में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। यह इस साल की तीसरी वृद्धि है, क्योंकि इससे पहले जनवरी और फरवरी में भी कंपनी ने कीमतें बढ़ाई थीं। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी। मारुति के अलावा, हुंडई मोटर्स ने भी अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की पुष्टि की थी। इसी तरह, किया मोटर्स ने भी अपने एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट की कारों के दाम तीन फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढें : शिक्षा विभाग को बड़ा झटका, सरकार ने खत्म किया यह पद!

महिंद्रा, टाटा और होंडा की कारें भी महंगी
महिंद्रा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि अप्रैल 2025 से उसकी एसयूवी की कीमतों में तीन फीसदी तक की वृद्धि होगी। वहीं, टाटा मोटर्स और होंडा कार्स इंडिया ने भी अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था, हालांकि इन्होंने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि बढ़ोतरी कितनी होगी। सिर्फ आम कार निर्माता ही नहीं, बल्कि लग्जरी वाहन निर्माता BMW ने भी अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में तीन फीसदी तक की वृद्धि की है। अप्रैल से BMW की कारें खरीदना और महंगा हो गया है।
क्यों बढ़ाए गए दाम?
सभी वाहन निर्माताओं ने कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण कच्चे माल की लागत में वृद्धि बताया है। इसके अलावा, ऑपरेशनल खर्चों में बढ़ोतरी को भी कंपनियों ने इस फैसले की वजह बताया है। अगर आप अप्रैल 2025 के बाद नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको अपनी पसंदीदा कार के लिए अधिक भुगतान करना होगा। कंपनियों की आधिकारिक घोषणाओं के बाद नई कीमतें जल्द ही प्रभावी हो जाएंगी।

यह भी पढें : ‘एक तिथि, एक त्योहार’ 2026 से UP में पंचांग क्रांति

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular