टायर पंक्चर होने के बावजूद नहीं चेते चालक
संवाददाता
बाराबंकी । सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पढ़ाए जाने वाले यातायात नियमों के पाठ और सरकारी जागरूकता अभियानों की जमीनी हकीकत से रामसनेहीघाट में मंगलवार की रात हुए हादसे ने रूबरू करा दिया। हर चौराहे पर दो पहिया-चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की झड़ी लगाने वाली ट्रैफिक पुलिस की इस ओवरलोड डबल डेकर बस पर नहीं पड़ी। 85 सीटों वाली बस में 135 सवारियां बैठाई गई थीं। इसे बस संचालक का रसूख ही कहा जाएगा कि हरियाणा के पलवल से बाराबंकी के रामसनेहीघाट के करीब साढ़े पांच सौ किलोमीटर के सफर के दौरान कहीं रोकटोक नहीं हुई। ऋषभ ट्रेवल्स की डबल डेकर बस के चालक-परिचालक हाईवे पर मौत के मुहाने पर यात्रियों को छोड़कर चले गए, जिनका अब तक पता नहीं चल सका है। ओवरलोडिंग बनी मौत की वजह बस में 36 स्लीपर 13 सिटिंग सीट थीं। कुल मिलाकर इसमें 85 लोगों के बैठने की क्षमता थी। लेकिन, इसमें करीब 135 यात्री ले जाए जा रहे थे। यदि सीट के मुताबिक ही यात्री होते तो शायद ज्यादातर बस में ही सवार होते और इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान न जाती। क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण लेटना तो दूर तीन लोगों की सीट पर पांच से छह लोग बैठे थे। इसलिए बस के खराब होने पर जिसको जहां स्थान मिला सो गया और हादसे का शिकार हो गया। सुपौल जा रहे सुरेश सिंह ने बताया कि बस में एक-एक सीट पर छह-सात लोग बैठे थे। सभी से 12 से सोलह सौ रुपये प्रति यात्री की दर से किराया वसूला गया। लापरवाही पर की गई लापरवाही बताया जाता है कि लुधियाना पंजाब से चली बस हरियाणा के पलवल में खराब हो गई थी। इसमें करीब पचास यात्री थे। बस के चालक ने डबर डेकर बस में इन सबको बैठा दिया। डबल डेकर बस के ड्राइवर ने पहले से क्षमता से अधिक सवारियां होने के बाद भी इनको बिठा लिया। रास्ते में टायर पंक्चर होने के बाद भी अन्य खामियों की ओर से ध्यान देना तक मुनासिब नहीं समझा। एनएचएआइ की पेट्रोलिंग टीम की लापरवाही भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें : सड़क पर उतरे CO, कटवाया डेढ़ लाख का चालान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
