Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 33 लाख ग्रामीण महिलाओं के खाते में 1500 करोड़...

UP News : 33 लाख ग्रामीण महिलाओं के खाते में 1500 करोड़ भेजने की तैयारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी सरकार इस वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों की 33 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी। इसके लिए 3.30 लाख समूहों के खाते में 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय समूहों को आजीविका की गतिविधियों से जोड़ने के लिए 1300 नये उत्पादक समूहों का गठन करने की तैयारी भी है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2022-23 का लक्ष्य तय कर दिया है। इस वर्ष 3.30 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड और सामाजिक निवेश फंड (सीआईएफ) के तहत 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से समूहों से जुड़़ी ग्रामीण दीदियां रोजगार से जुड़ेंगी। प्रति समूह में महिलाओं की संख्या 10 से 14 तक होती है। इस लिहाज से दी जाने वाली धनराशि का लाभ सीधे तौर पर 33 लाख से अधिक महिलाओं को होगा। वर्ष 2022-23 में 2.20 लाख समूहों को रिवाल्विंग फंड और 1.19 लाख समूहों को सामुदायिक निवेश फंड देने का लक्ष्य है।

यह भी पढें : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ की मुहिम से मिला मण्डल के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा!

उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक भानुचंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को बताया कि इस वित्तीय वर्ष में दो लाख 868 नए स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य तय कर काम शुरू किया गया है। इन नए समूहों के गठन से सीधे तौर पर 21 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ेंगी। समूहों से जुड़ने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए समूहों के गठन और अन्य गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए बजट के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि आजीविका मिशन ने इस वर्ष 600 ग्राम संगठनों को कृषि को बढ़ावा देने के लिए उपकरण भी दिए जाने का लक्ष्य तय किया है। बैंकिंग सखी का काम कर रही समूहों की दीदियों द्वारा 2400 करोड़ रुपये वित्तीय लेन देन किया जाएगा। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक लाख 43 हजार 470 स्वयं सहायता समूहों का गठन राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। इस वर्ष दो लाख आठ हजार नये समूहों के गठन का लक्ष्य सरकार ने तय किया था। चुनावी वर्ष होने के कारण लक्ष्य तो पूरा नहीं किया जा सका।

यह भी पढें : ARTO व पुलिस को नहीं है मुख्य सचिव के आदेश की परवाह

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular