प्रादेशिक डेस्क
गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचाने में 75 फीसदी योगदान नेताजी मुलायम सिंह यादव का है तो 25 फीसदी उनका है। अखिलेश यादव पार्टी में उनका 25 फीसदी हक दें तो वह पार्टी में वापसी को तैयार हैं। शिवपाल यादव रविवार को गाजियाबाद में पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कहीं। उन्होंने किसानों, डीजल, पेट्रोल, गैस और बिजली महंगे होने और बेरोजगारी पर सरकार पर तंज कसे। प्रदेश में अपराध का बोलबाला बताया। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचने में उनका काफी योगदान रहा है। जब उन्हें उनका हक नहीं मिला तो उन्हें पार्टी से अलग होना पड़ा। यदि उन्हें अपना हक वापस मिले तो वह आज भी पार्टी में वापसी को तैयार हैं। शिवपाल ने चुनाव के संबंध मे कहा कि स्थानीय दलों के साथ एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से वर्तमान में जातिगत जनगणना कराने की मांग की। पत्रकार वार्ता में जिला प्रवक्ता नाहर सिंह यादव, अध्यक्ष हाजी नूर मोहम्मद, वीर सिहं, सुंदर लाल, महानगर अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, पूजा खन्ना आदि रहे।
यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
