Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शाट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र समेत चार की...

UP News : शाट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र समेत चार की मौत

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अशफाक नगर कॉलोनी में स्थित साड़ी फिनिशिंग कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की जद में आकर पिता-पुत्र समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था। बीते हफ्ते सिगरा स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंड्योर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग मामले की जांच चल ही रही थी कि आज कमच्छा इलाके में उससे भी बड़ी और दर्दनाक घटना घट गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक जताया है।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि मदनपुरा निवासी एक व्यक्ति अशफाक नगर स्थित एक मकान के कमरे में साड़ी फिनिशिंग का कार्य करता था। गुरुवार दोपहर पौने 12 बजे के करीब संभवतः खाना बनाते वक्त आग लग गई। 12 फुट×10 फुट के कमरे में साड़ी, फोम, फिनिशिंग सामग्री रखी थी जो सिंथेटिक की थी और जिससे आग कमरे में तेजी से फैल गई। आग रोकने के प्रयास में चार व्यक्ति कमरे से निकल नहीं पाए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों उसी कमरे में फंसे रह गए जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने संकरी गली में स्थित कमरे में पानी डाल कर आग बुझाई और गैस सिलिंडर को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। आग किसी और घर में नहीं पहुंची। संकरी गली में आमने-सामने कई घर हैं। कमरे में मौजूद चारों व्यक्तियों की मौत आग बुझने से पहले ही हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में मदनपुरा निवासी 45 वर्ष के एक व्यक्ति, उनका 22 वर्ष का पुत्र, अररिया (बिहार) निवासी दो मजूदर की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतकों के आश्रित को आपदा राहत के अंतर्गत समुचित मुआवजा सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशफाक नगर हादसे में हुए जनहानि पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही राज्य आपदा निधि से प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये राहत राशि देने का निर्देश दिया है।

UP News : शाट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र समेत चार की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular