Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शराब के ठेके के बाहर पड़ी मिली दरोगा की...

UP News : शराब के ठेके के बाहर पड़ी मिली दरोगा की लाश और बाइक

मेरठ (हि.स.)। गंगा नगर थाना क्षेत्र में मेन रोड पर मंगलवार की दोपहर एक दरोगा का शव सड़क किनारे शराब के ठेके के बाहर पड़ा मिला। शव के पास ही दरोगा की बाइक भी बरामद हुई। 

गंगानगर में डिफेंस कॉलोनी के सामने देसी शराब का ठेका है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर को सड़क से गुजरते लोगों ने ठेके के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक सिविल ड्रेस में था, लेकिन उसके सिर पर पुलिस की टोपी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली। जिसके बाद मृतक की जेब से बरामद कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गंगा नगर बी ब्लॉक निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मूल रूप से अलीगढ़ निवासी सतेंद्र यूपी पुलिस में दरोगा थे। फिलहाल वह मेरठ पुलिस लाइन में तैनात थे। पुलिस को मृतक की शव के पास ही उनकी बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular