Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : राम उत्सव की तैयारियो को लेकर हुई बैठक

UP News : राम उत्सव की तैयारियो को लेकर हुई बैठक


बाराबंकी । चौत्र प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहे श्री राम उत्सव के परिपेक्ष में पंचमुखी हनुमान मंदिर निकट पीजी कॉलेज रामनगर के प्रांगण में तैयारी बैठक आयोजित हुई। 13 से 23 अप्रैल तक चलने वाले श्रीराम उत्सव के अंतर्गत रामनगर प्रखंड में गांव गांव कार्यक्रम आयोजित होंगे। पूर्णकालिक संगठन मंत्री अगस्त प्रताप सिंह ने रामनगर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ राम उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा गांव में कार्यक्रम कराने पर जोर देने के बात कही। प्रत्येक न्याय पंचायत में साप्ताहिक सत्संग व सप्ताहिक मिलन चलाने की भी बात कही। भगवान राम हर हिंदू के आराध्य हैं दुनिया का सबसे बड़े जनसंपर्क अभियान अभी हाल ही में समाप्त हुआ है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ आरपी दुबे,प्रखंड अध्यक्ष एसपी शुक्ला, प्रखंड मंत्री राहुल कुमार वर्मा, बजरंग दल संयोजक इंद्रेश दीक्षित, रामसूरत चौहान त्रिवेणी दत्त मिश्र रमाकांत वर्मा सुमन अवस्थी मुकेश मिश्रा विश्वनाथ विनय मिश्र मनीष कुमार बबलू वर्मा दिलीप दीक्षित शोभित आनंद गुड्डू सोनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular