Friday, July 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

UP News : बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

बस्ती(हि.स.)। जनपद के कोतवाली क्षेत्र में विद्युत विभाग के जेई को घूस लेते हुए गोरखपुर एन्टीक्रप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
एन्टीक्रप्शन के इन्सपेक्टर रामधारी मिश्रा ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सुधाकर पाण्डेय ने शिकायत की, विद्युत कनेक्शन के लिए उनसे जेई द्वारा 10 हजार रूपए रिश्वत की डिमांड की गई थी। जिसमें आरोपी जेई अभिषेक ओझा को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular