Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बाड़ में करंट आने से पिता-पुत्र की मौत

UP News: बाड़ में करंट आने से पिता-पुत्र की मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तांत्रिक की सलाह पर छह वर्षीय बीमार बेटे को खेत में स्नान कराने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अल्लाहगंज थाना प्रभारी अजब सिंह ने रविवार को बताया कि थाना अंतर्गत धर्मपुर पिपरिया गांव के पास मड़ैया में रहने वाले बाबू सिंह (42) का छह वर्षीय बेटा गोविंद काफी दिनों से बीमार था। उन्होंने बताया कि कई जगह इलाज कराने के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस बीच किसी तांत्रिक ने सुझाव दिया कि बीमार बच्चे को खेत में स्नान कराया जाए और इस दौरान उसे कोई भी व्यक्ति देख नहीं पाए। तांत्रिक की सलाह के बाद शनिवार की देर शाम बाबू सिंह बाल्टी में पानी लेकर अपने बेटे के साथ हरदोई जिले के सीमावर्ती एक खेत में चले गए और वहां बेटे को चुपचाप स्नान कराया। सिंह ने बताया कि स्नान कराने के बाद दोनों जब खेत से बाहर की ओर आ रहे थे, तभी खेत में फसल को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई तारों की बाड़ में वे उलझ गए। तार में बिजली का करंट आ जाने के चलते पिता-पुत्र की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : VHP को रास नहीं आ रहे योगी सरकार के फैसले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular