Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: प्रेम जाल में फंसाकर ऐसे ठगती थीं लड़कियां!

UP News: प्रेम जाल में फंसाकर ऐसे ठगती थीं लड़कियां!

प्रादेशिक डेस्क

मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर युवकों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवतियां जाल में फंसाने के बाद युवकों को एकांत में बुलाती थी और एकांत में ले जाती थी। इसके बाद झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी देकर रंगदारी मांगती थी। दोनों महिलाओं ने अन्य साथियों के साथ मिलकर संभल के एक युवक को मुरादाबाद बुलाकर ठग लिया था।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भालेभाज खां सराय तरीन निवासी सचिन कुमार शर्मा ने 14 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसके मोहल्ले के विष्णु शर्मा, शाहजीपुरा निवासी गुडबाड और हयातनगर आंबेडकर गेट निवासी गौरव ने उसकी शादी कराने की बात कही थी। तीनों 9 जुलाई को मुरादाबाद में लाकर उसे रामगंगा विहार में एक लड़की दिखाए थे। उसी समय लड़की के मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद मोबाइल पर बात करके दो लड़कियां उसे जाल में फंसा ली। सचिन के अनुसार 14 जुलाई को एक लड़की ने कॉल करके उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया। वह अपने साथी दुर्गेश कुमार गुप्ता के साथ रामगंगा विहार में पहुंचा। जहां दो लड़कियां उसे कमरे में ले गईं। आरोप है कि एक लड़की ने जीजू जीजू कहरकर उसके साथ अश्लीलला करते हुए कमरा बंद कर लिया। इसके बाद दोनों ने चार लड़के बुला लिए। आते ही चारों ने सचिन के साथ मारपीट की। बाद में धमकी दी कि पांच लाख रुपये दो नहीं तो छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवा देंगे। वहां से सचिन किसी तरह छूट कर थाने पर पहुंचा था। एएसपी ने बताया कि सचिन की तहरीर पर मारपीट, धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया। इस मामले में अपराध निरीक्षण गजेंद त्यागी की टीम ने छापेमारी कर उसी मकान से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सृष्टि उर्फ पूजा निवासी दरियापुर थाना सिंभावली जिला हापुड़ और पायल उर्फ शमा परवीन निवासी जहागीरपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।

पायल बनी शमा और पूजा बनी सृष्टि

शादी का झांसा देकर लोगों ने जाल में फंसाने वाली दोनों युवतियां शातिर दिमाग हैं। अपराध निरीक्षण गजेंद्र त्यागी ने बताया कि दोनों अपने पुरुष साथियों के साथ मिलकर कई लोगों ने ठग चुकी हैं। सचिन के मामले में आरोपी शमा परवीन खुद का नाम पायल रखकर उससे मिली थी। जबकि आरोपी सृष्टि का नाम पूजा बताकर उसे अपनी छोटी बहन बताया था। दोनों सचिन का नंबर ले ली थी। बाद में फोन पर उससे मीठीमीठी बातें करके जाल में फंसा ली। इसी तरह अन्य कई लोगों को ये दोनों लड़कियां फंसा चुकी हैं। किसी में शमा परवीन बड़ी बहन जाती है तो किसी में छोटी बहन। बकौल पुलिस शमा परवीन की शादी हो चुकी है, लेकिन वह काफी समय से पति से अलग रहकर इसी तरह का गोरखधंधा कर रही है। जबकि आरोपी सृष्टि अभी शादी नहीं की है। पुलिस गिरफ्त में आई महिलाओं के पास से दो-दो आधार कार्ड बरामद हुआ है। मीडिया ने जब महिलाओं से सवार किया तो खुद को बेकसूर बताया। आरोपी शमां परवीन और सृष्टि ने बताया कि उन्हे तीन लोग नौकरी के बहाने से मुरादाबाद बुलाए थे, जिसके बाद दोनों एक जुलाई को ही यहां आईं। यह भी बताया कि उन्हीं युवकों ने पायल और पूजा नाम से दोनों का एक-एक आधार कार्ड बनवाया था। जबकि उनके पास पहले से ही सृष्टि और शमां परवीन नाम का आधार कार्ड था। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों महिलाओं को गिरोह के पुरुष सदस्य चारा के रूप में इस्तेमाल करते थे। दोनों महिलाएं कई फर्जी नाम रखकर युवकों को फंसाने का काम करती हैं। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने संभल के एक युवक को फंसाकर उससे रंगदारी मांगी थी। इन दोनों महिला आरोपियों के अलावा गिरोह में चार-पांच पुरुष सदस्य भी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें : VHP को रास नहीं आ रहे योगी सरकार के फैसले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular