Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रयागराज में दस वर्षीय बच्ची की हत्या

UP News : प्रयागराज में दस वर्षीय बच्ची की हत्या

प्रयागराज (हि.स.)। कोरांव थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में एक दस वर्षीय बच्ची की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस संदिग्ध आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोरांव के गजाधरपुर गांव निवासी लवकुश की दस वर्षीय बेटी नेहा बीती शाम लगभग सात बजे घर से कुछ दूर स्थित नल से पानी भरने के लिए गई और गायब हो गई। देर होता देख परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। गांव लोग भी ऐसी घटना की जानकारी होते ही सजग हो गए। बताया जा रहा है कि उसी गांव का सियाराम रात लगभग साढ़े बारह बजे एक बोरी में बच्ची का रखकर फेंकने जा रहा था। इसी बीच गांव के लोगों ने देख लिया तो शोर मचाया। शोर सुनकर वहां भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर को वजन हथियार से कूचकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।
यमुनापार अपर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मामले में गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular