Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस के पहरे से भी नहीं रुके कांग्रेसी, थाली...

UP News : पुलिस के पहरे से भी नहीं रुके कांग्रेसी, थाली पीटकर किया सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

उन्नाव (हि.स.) । किसान बिल को लेकर सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है दिल्ली के सभी बॉर्डर को किसानों ने अपने आंदोलन का गढ़ बना लिया है। किसान सरकार की किसी भी बात को मानने वाले नहीं है। यह स्पष्ट दिखाई पड़ता है।
सरकार भी अपनी बातों पर अडिग है। यह अभी स्पष्ट लग रहा है। इन सबके बीच राजनीतिक दल भी अब सरकार को घेरने के लिए नई नई योजना बना रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने भी आज भाजपा के क्षेत्रीय सांसदों विधायकों का घर घेरने का निर्णय लिया था लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था ने कांग्रेस की सारी रणनीति फेल कर दी। कांग्रेस के कार्यालय से लेकर जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के घर तक भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें प्रदर्शन सुबह 11 बजे तक नहीं करने दिया। पुलिस के सख्ती के बावजूद कांग्रेसियों ने सड़क पर निकल कर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थालीपीठ कर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का कहना था कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार बहरी हो चुकी है, इन्हें किसानों की पीड़ा नहीं सुनाई दे रही है इसलिए हम थाली बजाकर यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा सिटी मजिस्ट्रेट मान मनौव्वल करते रहे, लेकिन कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान अनुराग भदौरिया, सुभाष यादव, दीपू श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, अरुण कुशवाहा, अनवर खुर्शीद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular