Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद को पूछताछ के लिए...

UP News : पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद को पूछताछ के लिए नोटिस देगी पुलिस

पशुपालन विभाग में 292 करोड़ रुपये के आटे की सप्लाई के नाम पर हुए फर्जीवाडे़ में पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद को भी पुलिस जल्दी ही नोटिस देगी। दो दिन पहले सचिवालयकर्मी यूके मिश्र ने रिमाण्ड अवधि में मंत्री और मुख्य आरोपी आशीष राय के बीच सम्बन्धों का खुलासा किया था और कई अन्य जरूरी जानकारियां साझा की थी। 

पिछले साल 13 जून को एसटीएफ की जांच के बाद पीड़ित व्यापारी मंजीत भाटिया की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। तब राज्यमंत्री के निजी सचिव रजनीश दीक्षित, सचिव धीरज देव, आशीष राय, अनिल राय, कथित पत्रकार एके राजीव समेत 11 लोग गिरफ्तार किये गये थे। इसके बाद रिटायर डीआईजी अरविन्द सेन, सिपाही दिलबहार सिंह यादव समेत कई और लोग जेल भेजे गये थे। 

मंत्री के दफ्तर में हुई थी डीलिंग

एसटीएफ की जांच में भी खुलासा हुआ था कि मंत्री के दफ्तर में मंजीत को ले जाया जाता था। वहीं पर आशीष राय के इशारे पर सब कुछ होता था। फर्जी वर्कआर्डर भी वहीं टाइप कराकर उसे दिया गया। इस लिये ही वह झांसे में आ गया था। एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने सचिवालयकर्मी से शुक्रवार को कई घंटे पूछताछ की तो ऐसे ही राज फिर खुले। कई और राज सामने आये हैं जिनकी सत्यता को पता करने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular