Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नौकरी से हटाया तो महिला सफाई कर्मचारी को हुआ...

UP News : नौकरी से हटाया तो महिला सफाई कर्मचारी को हुआ हार्ट अटैक, विरोध में हड़ताल

मेरठ (हि.स.)। ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर नौकरी से हटाई गई आउटसोर्सिंग महिला सफाई कर्मचारी को हार्ट अटैक पड़ गया। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने पूरे शहर में हड़ताल करते हुए काम बंद कर दिया। उन्होंने महिला कर्मचारी को ड्यूटी पर नहीं रखने तक हड़ताल का ऐलान कर दिया। 

 नगर निगम के वार्ड 47 में आउटसोर्सिंग महिला सफाईकर्मी निशा पुत्री मंगू समेत 12 सफाईकर्मियों के 18 दिसम्बर को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त मनीष बंसल ने उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया था। मंगलवार सुबह महिला सफाई कर्मचारी की तबियत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे हार्ट अटैक आने की बात कही। बिगड़ गई। 
 इसकी जानकारी मिलते ही सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, विनेश विद्यार्थी आदि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ईवज चौराहे पर कूड़ा बिखेर कर जाम लगा दिया और पूरे शहर के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। 
 सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि नगर आयुक्त की कार्रवाई से महिला सफाई कर्मचारी को झटका लगा और उसे हार्ट अटैक आ गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा जाम की सूचना पर मौके पर सिटी ​मजिस्ट्रेट एसके सिंह पहुंचे और उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन सफाई कर्मचारियों ने दो टूक कह दिया कि जब तक महिला सफाई कर्मचारी की सेवाएं बहाल नहीं होती वे जाम नहीं खोलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular