Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नकली सीमेन्ट के तीन कारोबारियों को पुलिस ने किया...

UP News : नकली सीमेन्ट के तीन कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। कानपुर दक्षिण के बर्रा इलाके में नामचीन कंपनियों की नकली सीमेंट बेचने की शिकायत पर बर्रा पुलिस ने दो अलग-अलग गोदामों में छापेमारी करके तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस इस कारोबार में जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जल्द मामले का बड़ा राजफाश होने की उम्मीद है।
नकली सीमेंट बेचने की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने बर्रा -7 के एक गोदाम और विश्वबैंक में एक गोदाम में छापेमारी की। दोनों स्थानों से पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में नामचीन कंपनियों की खाली बोरियां और खुला पड़ा माल, छन्ना, तराजू समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक शातिर बड़े पैमाने पर कंपनियों का रिजेक्टेड माल खरीदते थे। उसके बाद सभी ब्रांड की सीमेंट मिलाकर उन्हीं नामचीन कंपनियों की बोरी में पैकिंग करके बाजार भाव से कम मूल्यों पर बिक्री करते हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर इसमें शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular