Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को भाकियू करेगा...

UP News : दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को भाकियू करेगा सहयोग

चित्रकूट (हि.स.)। भाकियू ने केन्द्रीय आवाहन पर राजापुर तहसील के मंड़ी परिसर में तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री अरुण पाण्डेय ने कहा कि किसान 120 दिनों से अपने हक के लिए तीनों कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली बार्डर पर आन्दोलन कर रहा है। समूचे देश में जिला स्तर पर किसान किसान संगठनों की अगुवाई में अपनी जमीन बचाने को आंदोलन हो रहे हैं। भाजपा की हठी सरकार किसानों की आवाज दबा रही है। आने वाली पीढ़ी को लेकर किसान चिन्तित है। देशी बीज आज विलुप्त हो गया है।
तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहा कि नोट बन्दी के बाद अब किसान महंगाई की मार झेल रहा है। मंहगाई रोकने में सरकार विफल है। किसान कर्जदार हो रहा है। भाकियू मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को बारी-बारी से लूटा है। अब किसान अपना समर्थन मूल्य लेकर रहेगा, चाहे जितनी कुर्बानी देनी पड़े। स्वमीनाथन की रिपोर्ट लागू की जाये। किसानों ने दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को तन, मन, धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। 
विरोध प्रदर्शन में अखिलेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव, नथन यादव, मनोज सिंह, राजा हुसैन, धनराज, विनोद सिंह, उदित नारायण, विजय बहादुर, रामकृपाल सिंह, हरगोविंद, लल्लूराम, झल्लर सिंह, दीपक सिंह, सुरेन्द्र, यदुनाथ, छोटेलाल, राजू सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular