Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दबंगों ने पांच युवकों को दी तालिबानी सजा, वीडियो...

UP News : दबंगों ने पांच युवकों को दी तालिबानी सजा, वीडियो बनाकर किया वायरल

अमेठी (हि.स.)। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने युवकों को मुर्गा बनाकर चलाया और उनकी पिटाई की, जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और  मामले की जांच में जुट गई। 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो पांच जून का है। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुसवापुर चौराहा स्थित बुढ़ऊ बाबाधाम के पास गांव वालों ने एक भंडारे का आयोजन किया था। आयोजन में ही रामदैपुर निवासी बशीर अहमद के लड़के की साइकिल चोरी हो गई थी। 
चोरी के खुलासे के लिए मुसवापुर के आधा दर्जन दबंगों ने बंदोइया गांव के पांच युवकों को काम करने के बहाने बुलाया। लड़कों के वहां पहुंचते ही दबंगों ने उनसे चोरी गई साइकिल के एवज में 700–700 भरपाई किए जाने के लिए कहा। इसी बीच दबंगों ने तालिबानी अंदाज में पांचों लड़कों का हाथ बांधकर उन्हें मुर्गे की तरह चलने के लिए कहा और पीछे से दबंगों ने डंडे भी बरसाने शुरू कर दिए। गांव निवासी कालिका प्रसाद ने बताया कि, दबंगों ने मेरे बेटे जयप्रकाश, सुसैन, मोहित सहित 5 लड़कों को जमकर मारा पीटा। पीड़ित के पिता मामले की तहरीर मुंशीगंज कोतवाली में देने गए, लेकिन पुलिस ने दबंगों के प्रभाव में आकर मुकदमा नहीं दर्ज किया। 
आज जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। बड़ी संख्या में फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। एसपी के प्रवक्ता ने बताया कि तहरीर ले ली गई है और आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular