Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : डीआईजी के सख्त तेवर, तीन प्रभारियों को थाने से...

UP News : डीआईजी के सख्त तेवर, तीन प्रभारियों को थाने से हटा भेजा विवेचना सेल

महिला थानाध्यक्ष वर्षा श्रीवास्तव को भी हटाया, दी गई पिंक चौकी की जिम्मेदारी 

कानपुर (हि.स.)। दीपावली का पर्व निपटने के बाद सोमवार को जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने को एक दर्जन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया। डीआईजी ने कई चौकी प्रभारियों का भी क्षेत्र बदलते हुए नई तैनाती दी है। वहीं महिला थानाध्यक्ष को हटाते हुए पिंक चौकी व तीन प्रभारी थानेदारों को विवेचना सेल की जिम्मेदारी दी गई है। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दीपावली व छठ पूजा सम्पन्न होते ही आज एक दर्जन थानेदारोंं व चौकी प्रभारियों के क्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने तीन थानेदारों की मिल रही शिकायतों व अपराध नियंत्रण को लेकर अपराधिक गतिविधियों में प्रभावी रोकथाम सही न किये जाने को लेकर विवेचना सेल भेज दिया है। विवेचना विंग में साढ़ थाना प्रभारी प्रभुकांत, चमनगंज थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह व कोहना थाना प्रभारी रामबाबू को भेजा गया है। वहीं काफी समय से महिला थाने का चार्ज संभाल रहीं वर्षा श्रीवास्तव को हटाते हुए स्वरुप नगर इलाके में आने वाली पिंक चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर स्नेहलता को महिला थाने का चार्ज सौंपा गया है। थाना प्रभारियों में नौबस्ता थाने से कुंज बिहारी मिश्रा को कोहना, शेष नारायण पांडेय को शिवराजपुर से नर्वल थाना प्रभारी, बलराम मिश्रा को नर्वल से चमनगंज, अमित तोमर फजलगंज से साढ़, अजय प्रताप सिंह को संचेडी से फजलगंज, सर्विलांस सेल प्रभारी सतीश कुमार सिंह को थाना नौबस्ता, अमित मिश्रा थानाध्यक्ष ककवन से शिवराजपुर प्रभारी बनाया गया है। 
इसी तहत से एसएसआई चकेरी संतोष कुमार ओझा को ककवन थानाध्यक्ष, एसएसआई नौबस्ता देवेन्द्र सिंह सोलंकी को सचेंडी थाने का चार्ज मिला है। इसके साथ ही निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर यादव अतिरिक्त अपराध निरीक्षक चकेरी से इसी तैनाती पर बर्रा थाना, चौकी प्रभारी घाटमपुर कस्बा रोहित कुमार तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध चकेरी भेजा गया है। फूलमति चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा को जाजमऊ, एसआई योगेन्द्र सिंह सोलंकी लाइन से चौकी प्रभारी उत्तरीपुरा थाना बिल्हौर, प्रमोद कुमार चौकी प्रभारी ईदगाह से बिठूर थाने में भेजा गया है। 
प्रमोद यादव चौकी प्रभारी जनता नगर, बर्रा से चौकी प्रभारी कुरियां थाना बिधनू, पंकज कुमार थाना नवाबगंज से चौकी प्रभारी जनता नगर बर्रा, अर्पित तिवारी टीपी नगर चौकी से जेल चौकी, खालिद खान को लाइन से फूलमति चौकी थाना ब​जरिया, राधा पाल पिंक से रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र चौकी, सुखबीर सिंह लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा घाटमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी ने नये कार्यक्षेत्रों में जाने वाले प्रभारियों से इलाके में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की हिदायत दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular