Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग, परिजनों...

UP News : जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

मेरठ (हि. स.)। किठौर थाना क्षेत्र के छुछाई गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान सोमपाल का शव शुक्रवार की देर रात किठौर थाने पहुंचा। शनिवार को परिवार के लोगों ने जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए उसके अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। दोपहर बाद तक गांव के बाहर श्मशान घाट में ग्रामीण हंगामा कर रहे थे। 
छुछाई गांव निवासी सोमपाल 158 बटालियन सीआरपीएफ में जवान थे। सोमपाल झारखंड के गुमला जिले में बनारी पिकेट पर तैनात थे। गुरुवार की रात सोमपाल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद शुक्रवार की देर रात सोमपाल का शव किठौर थाने पहुंचा। जहां ग्रामीणों और परिजनों ने सोमपाल की खुदकुशी पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर किसी तरह परिजन शव को गांव में ले गए। 
शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर श्मशान घाट में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने सोमपाल को शहीद का दर्जा दिए जाने, परिवार को 20 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, मृतक के बच्चों को सरकार की तरफ से मुफ्त शिक्षा का प्रबंध किए जाने की मांग उठाई। अपनी मांगे पूरी ना होने और जिलाधिकारी के मौके पर ना पहुंचने तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। दोपहर बाद तक परिजनों का हंगामा जारी था। सपा नेत्री सीमा प्रधान और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर मृतक के परिजनों के बीच पहुंचे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular