Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह घायल

UP News : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह घायल

मेरठ (हि.स.)। परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

रिठानी गांव में पुट्ठा रोड पर एक बिल्डर द्वारा रिठानी एन्क्लेव कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ दिनों पहले एमडीए ने इस कॉलोनी को अवैध बताते हुए यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद बिल्डर ने दोबारा से काम शुरू कर दिया। कॉलोनी के पास में रहने वाले महेश और नरेश का आरोप है कि कॉलोनाइजर उनके पड़ोसी की मदद से उनकी जमीन को कम दामों में खरीदने की कोशिश कर रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
इसी दौरान रविंदर, अश्विन और ब्रह्मा सहित कई लोगों ने नरेश पक्ष पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें महेश, सरिता, राजू, मुकुल, नरेश और विशाल घायल हो गए।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कॉलोनी में चल रहा निर्माण-कार्य रुकवा दिया। नरेश पक्ष की तरफ से इस मामले में चार लोगों को नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular