प्रयागराज(हि.स.)। कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना कला गांव में गुरूवार को घर के अन्दर एक किशोर का शव खून से लथपथ पाया गया। उसका सिर कूचकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उक्त गांव निवासी अमन कुमार बिन्द (14) पुत्र राम प्रकाश बिन्द सातवीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि उसके पिता एवं मां कमला देवी बुधवार को किसी काम से अड़वइयां गांव गये थे। घर पर अमन व उसकी बड़ी बहन जानकी घर पर थे। दोनों रात को सो गए। गुरूवार की सुबह उसकी बहन जानकी उठी तो भाई को बिस्तर पर खून से लथपथ पाया। यह देखते ही उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस एवं उसके माता-पिता को बताया।
हत्या की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसके माता पिता भी पहुंचे। पुलिस परिजनों की तहरीर पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि मैं आज शहर में नहीं हूं, वारदात की सूचना मिली है। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।
UP News : घर के अन्दर किशोर की हत्या
RELATED ARTICLES
