Thursday, June 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कैंटर ने घर के बाहर खेल रही मासूम को...

UP News : कैंटर ने घर के बाहर खेल रही मासूम को रौंदा, हंगामा

मेरठ (हि.स.)। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को रौंद डाला। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत करते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हस्तिनापुर कस्बे के बी ब्लॉक में रहने वाला आलोक मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर-बसर करता है। गुरुवार को आलोक की ढाई वर्षीय बेटी आरोही घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कॉलोनी से मेन रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बच्ची को रौंद डाला। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्ची की लाश देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। लोगों ने ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने क्षेत्रवासियों और परिजनों को शांत करते हुए कैंटर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ दुर्घटना का कारण बने कैंटर को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular