Monday, August 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : करंट से मरने वालों के परिजनों को मिला दो-दो...

UP News : करंट से मरने वालों के परिजनों को मिला दो-दो लाख का चेक

गाजियाबाद (हि.स.)। करंट लगने से पांच लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से दो-दो लाख की सहायता राशि दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने यह चेक परिजनों को उनके घरों पर जाकर सौंपे।

कल थाना सिहानी गेट क्षेत्र के राकेश मार्ग पर दुकान के बाहर लगे टीन शेड के पोल में करंट आ रहा था। पोल में करंट आने से पांच लोग करंट की चपेट में आ गए थे और उनकी मौत हो गयी थी। पांच लोगों की मौत के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता देने का ऐलान किया था। जिसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री व गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने मृतक परिजनों को दो लाख का चेक वितरित किये।

सांसद वी के सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पांचों लोगों की मृत्यु एक दुखद घटना है और मृतक के परिजनों की जो भी संभव मदद सरकार द्वारा होगी वह जरूर की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद हिमांशु लव, मयंक गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular