Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आज का युवा ही आगे चलकर होगा स्वामी विवेकानन्द...

UP News : आज का युवा ही आगे चलकर होगा स्वामी विवेकानन्द : आईजी

प्रयागराज (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर आनन्द अखाड़ा के परिसर में कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज का युवा ही आगे चलकर स्वामी विवेकानंद होगा, जिसके कंधे पर देश की समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी होगी।
 सोमवार की सुबह आयोजित कार्यक्रम में आईजी ने आगे कहा कि आज देश की समस्या पर्यावरणीय प्रदूषण, नदियों के जल प्रदूषण, सामाजिक प्रदूषण है। जिसे आज की युवा पीढ़ी ही ठीक कर सकतीं है। पूर्व आयुक्त आर.एस वर्मा ने युवाओं से समाज में फैले बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आने का आवाहन किया। 

कार्यक्रम की संयोजक अनामिका चौधरी ने अखाड़ा के स्वामी राजेश्वरानंद, के.पी सिंह पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. विश्वनाथ लाल निगम, प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आर.एस वर्मा, संतोष श्रीवास्तव जिला अपराध निरोधक समिति, संजय ममगाई जोनल अधिकारी नगर निगम को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, नारियल व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गंगा स्वच्छता से जुड़े युवा स्वयंसेवकों को जैकेट देकर पुलिस महानिरीक्षक, प्रांत संघ चालक, स्वामी राजेश्वरानंद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश निषाद व कैप्टन सुनील निषाद ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular