Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बांदा में 105 व...

UP News : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बांदा में 105 व 151 फिट ऊंचे तिरंगे झण्डे लहराएंगे

बांदा (हि.स.)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ में बांदा को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रूप में दो सौगात मिलने जा रही हैं। 105 फुट का तिरंगा रेलवे स्टेशन और 151 फिट का राष्ट्रीय ध्वज नवाब टैंक (परिवर्तित नाम अटल सरोवर पार्क)में लहराया जाएगा। दोनों राष्ट्रीय ध्वजों की टेस्टिंग की गई।

जनपद बांदा के मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक अटल सरोवर पार्क में 15 अगस्त को 151 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया जाएगा। यह तिरंगा झंडा चित्रकूट मंडल में पहला इतना ऊंचा झंडा होगा। साथ ही इस पार्क को विकसित करके पिकनिक स्पॉट बनाया जा रहा है। आन बान शान के प्रतीक तिरंगे को दिन में तालाब के पानी में भी देखा जा सकता है और रात में लाइटिंग के जरिए दूर से भी तिरंगा देखा जा सकता है जिसे देखकर लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे।

नवाब टैंक के अटल सरोवर पार्क 151 फिट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर टेस्टिंग (डेमो) जिलाधिकारी बांदा आनन्द कुमार सिंह के समक्ष की गयी। जिलाधिकारी द्वारा सचिव, बांदा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि कल 15 अगस्त, 2021 स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर 151 फीट ऊचें लगाये गये पोल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना है, सम्पूर्ण कार्यवाही ससमय पूर्ण करा ली जाये।

इस दौरान दौरान सचिव विकास प्राधिकरण बांदा बाबू सिंह, अधिशाषी अभियन्ता बांदा विकास प्राधिकरण आ.पी. द्विवेदी, सहायक अभियन्ता मो. नसीम एवं वी.के. ओझा, कार्यदायी संस्था के ठेकेदार उस्मान इलाही सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

इधर, स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में 105 से ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जा रहा है। लगभग 09 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस तिरंगे झंडे की दो दिन से टेस्टिंग की जा रही है। कल आजादी के पर्व पर इसे फहराया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए स्टेशन मास्टर श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया बजाज कंपनी द्वारा तैयार किए गए राष्ट्रीय ध्वज का आज ट्रायल पूरा हो जाएगा और कल झण्डा फहराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular