Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में कांग्रेस नेता सहित दो...

UP News: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में कांग्रेस नेता सहित दो की मौत, कई घायल

मेरठ (हि. स.)। सरधना कस्बे में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्टरी में गैस सिलेंडर में विस्फोट से कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सरधना कस्बे के पीरजादगान मौहल्ला निवासी आसिम कांग्रेस का पूर्व नगर अध्यक्ष था। आसिम का परिवार बुधवार को मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार को आसिम का दोस्त कासिम उससे मिलने घर पर आया था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ आसिम का पूरा मकान धराशाई हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के भी कई मकानों की छत उड़ गईं और कई मकानों में दरार आ गई। घटना के चलते कस्बे में हड़कंप मच गया। 
जानकारी के बाद एसपी देहात अविनाश पांडे, तहसीलदार अवनीश त्यागी, एसडीएम अमित भारती और सीओ आरपी साही सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के मकानों के मलबे के नीचे दबे कई लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। विस्फोट से उड़े मकान में आसिम और उसके दोस्त कासिम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
आसपास के लोग मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस पटाखे फैक्टरी की बात से इनकार करते हुए सिलेंडर फटने को हादसे का कारण बता रही है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular