Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अब नहीं होंगे मुजफ्फरनगर के कवाल जैसे कांड :...

UP News : अब नहीं होंगे मुजफ्फरनगर के कवाल जैसे कांड : योगी आदित्यनाथ

बुलंदशहर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कवाल जैसे कांड अब नहीं होंगे। दंगाइयों को उनकी सही जगह पहुंचाया जा रहा है। फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट से बुलंदशहर को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

बुलंदशहर जनपद की सदर विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही के समर्थन में गुरुवार को नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना आपदा नहीं आती तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में गांव-गांव से योद्धाओं को बुलाया जाता। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा और मुख्यमंत्री वहां से नुमाइश मैदान तक कार से गए। 
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सदर सीट के दिवंगत विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमने एक सच्चे और अच्छे नेता को खो दिया। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रचार का शुभारंभ भी बुलंदशहर से किया था। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अब दंगाइयों और बदमाशों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अपराधियों से सख्ती से निपटा जा रहा है।
पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह भाजपा में शामिलसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किरणपाल सिंह के भाजपा में आने से फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular