Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अपनी आत्मसुरक्षा के लिए सीखें दांव-पेंच : प्रो. वाई...

UP News : अपनी आत्मसुरक्षा के लिए सीखें दांव-पेंच : प्रो. वाई विमला

मेरठ (हि.स.)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि में एक दिवसीय आत्मरक्षा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में छात्रों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। 

विवि में प्रशिक्षण शिविर यूनाइटेड शोटोकॉम कराटे सेल्फ डिफेन्स अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए विवि की प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने कहा कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ता जा रहा है। समाज में लड़कियों को कमजोर समझा जाता है। कई बार वे घरेलू हिंसा की शिकार भी होती हैं। लड़कियों के लिए बहुत जरूरी हो गया है कि ऐसी अकल्पनीय स्थिति से बचने और आत्मसुरक्षा के लिए तैयार रहें। 
कार्यक्रम की समन्यवक प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि मार्शल आर्ट एक ऐसी कला है, जिसमें आप फिट रहने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा भी खुद कर सकती हैं। इस कला के माध्यम से आप छेड़छाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं। आत्मसुरक्षा आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है।  कार्यक्रम  का संचालन  डॉ. निधि भटिया ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो. नीलू जैन गुप्ता, डॉ. विवेक त्यागी, डाॅ. नरेंद्र पांडे, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अमरपाल, डॉ. शिखा वशिष्ठ. रमेश यादव आदि उपस्थित रहे। इतिहास विभाग में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए आयोजित मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विभागाध्यक्ष प्रो. एवी कौर, प्रो. आराधना के निर्देशन में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सुनील कुमार ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular