प्रादेशिक डेस्क
आगरा। कोरोना महामारी अपने आप में काफी खतरनाक बीमारी है। इससे सभी लोगों को बचाव करना चाहिए। हृ्दय रोग से ग्रसित रोगियों को कोरोना होने से खतरे की संभावना रहती है। इसलिए हृद्य रोसे पीड़ित रोगियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने में देरी नहीं करनी चाहिए। ये कहना है प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा का। डॉ. शर्मा ने ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ से खास बतचीत की।
सवालः हृदय रोग से ग्रसित लोगों को क्या कोरोना से ज्यादा खतरा रहता है?
जवाबः हृदय रोग के रोगियों में गंभीर रूप से कोरोना विकसित होने की स्थिति में काफी जोखिम होता है। इसलिए हृदय रोग के रोगियों के लिए टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें कोरोना की वैक्सीन लगवाने में देरी नहीं करनी चाहिए।
सवालः कोरोना बीमारी में देखा गया है कि खून का थक्का जमने से कई मौतें हुईं हैं। इसका क्या कारण है?
जवाबः दरअसल, कोरोना जमावट विकार (रक्त के थक्कों की बढ़ती प्रवृत्ति) से जुड़ा है। थक्का विकार वाले रोगियों के इलाज के लिए उन्हें रक्त को पतला करने वाली उच्च खुराक में दवा दी जाती है।
सवालः यदि खून का थक्का जम गया हो तो क्या बचाव है? क्या उससे पहले भी इसका बचाव किया सकता है?
जवाबः कोरोना के मध्यम और गंभीर रोगियों में जांच के दौरान डी डाइमर के स्तर में वृद्धि होने की संभावना अधिक होती है। इससे पता चलता है कि खून का थक्का जम गया है। इसलिए इन रोगियों को क्के को रोकने के लिए ब्लड थिनर दिया जाता है।
सवालः कोरोना संक्रमित मरीज द्वारा ज्यादा स्टेरायड लेने से भी क्या हृदय रोग में समस्या हो सकती है?
जवाबः स्टेरायड से नमक और पानी की अवधारणा में वृद्धि होती है जिससे उच्च रक्तचाप होता है। स्टेरायड से थक्का बनने की प्रवृत्ति भी बढ़ जाती है जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए डाक्टर की सलाह के बाद ही स्टेरायड लेना उचित रहता है। स्वयं स्टेरायड नहीं लेनी चाहिए।
सवालः दिल की धड़कन कितनी रहनी चाहिए। जिससे मरीज को किसी तरह का खतरा न हो?
जवाबः आराम करने वाले रोगियों की हृदय गति 60-90 प्रति मिनट के बीच होनी चाहिए। इसे ज्यादा होने पर तत्काल डाक्टर को दिखाना चाहिए। इसके लिए हृदय रोग विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
