Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:छह से स्पेशल के रूप में चलेगी गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस

UP News:छह से स्पेशल के रूप में चलेगी गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस को छह से 31 जनवरी तक चलाने की घोषणा कर दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार इस ट्रेन में भी आरक्षित श्रेणी के ही कोच लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि 05009 गोरखपुर-मैलानी स्पेशल 06 से 31 जनवरी तक प्रत्येक दिन रात 10.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मानीराम से 10.40 बजे से, पीपीगंज से 10.57 बजे से, आनंदनगर से 11.35 बजे से छूटकर सिद्धार्थनगर, बढ़नी, गोण्डा, लखनऊ जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, लखीमपुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12.15 बजे मैलानी पहुंचेगी। वापसी में 05010 मैलानी-गोरखपुर स्पेशल 06 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन शाम 05.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखीमपुर से 06.48 बजे, सीतापुर जंक्शन से रात 07.47 बजे से, लखनऊ जंक्शन से 10.20 बजे से छूटकर गोण्डा, बढ़नी और आनंद नगर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6.04 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : पांच जनवरी से शुरू होगा ड्राई रन, पहले चरण में 14432 को लगेगा टीका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular