Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:काशी में ABVP को झटका, संस्कृत यूनिवर्सिटी में सभी सीटें हारी

UP News:काशी में ABVP को झटका, संस्कृत यूनिवर्सिटी में सभी सीटें हारी

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है। एमएलसी की दोनों सीटें और काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव हारने के बाद रविवार को भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी संस्कृत यूनिवर्सिटी की भी सभी सीटें हार गई है। संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी की सभी सीटों पर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने कब्जा जमाया है। छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की हार को भाजपा की हार माना जा रहा है। वाराणसी में भाजपा को लगातार यह तीसरा झटका लगा है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कृष मोहन शुक्ला ने 442 वोट पाकर एबीवीपी के अजय दुबे (306) को 136 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अजीत कुमार चौबे ने 411 वोट हासिल कर एबीवीपी के चंद्रमौली तिवारी (343) को 68 वोटों से हराया। महामंत्री पद पर एनएसयूआई के शिवम चौबे ने 485 वोट हासिल कर एबीवीपी के गौरीशंकर गंगेले (266) को 219 वोटों से हराया। पुस्तकालय मंत्री पद पर एनएसयूआई के आशुतोष कुमार मिश्र ने 415 वोट हासिल कर एबीवीपी के विवेकानंद पांडेय (338) को 77 वोटों से हराया। इससे पहले कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ प् दोपहर बारह बजे तक पचास फीसद मत पड़ चुके थे। छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में थे। छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विवि परिसर में परिचय पत्र व फीस रसीद देखने के बाद ही छात्रों को मतदान स्थल तक जाने की छूट दी जा रही थी। निर्वाचन अधिकारी प्रो. सुधाकर मिश्र के मुताबिक मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। मतदान के बाद मतगणना दोपहर तीन बजे से शुरू हुई।

यह भी पढ़ें : एक लाख का इनामी माओवादी सरगना मुठभेड़ में ढे़र

प्रत्याशी लोटपोट कर वोट मांगते रहे। मतदाओं का कोई पैर पकड़ कर लोट रहा है तो कोई हाथ जोड़ रहा है। मतदान के दौरान शक्ति प्रदर्शन का आलम यह है कि पंपलेट से सड़क पटी हुई थी । वहीं समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए कई बार खदेड़ना पड़ा । छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। परिसर में परिचय पत्र व फीस रसीद देखने के बाद ही छात्रों को मतदान स्थल तक जाने की छूट दी जा रही थी। चुनाव में छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सहित्य संस्कृति संकाय व दर्शन संकाय प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए एक भी छात्र ने नामांकन नहीं किया था। ऐसे में छात्रसंघ के चारों प्रमुख पदों के अलावा श्रमण विद्या संकाय व वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि के लिए भी चुनाव हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री पद पर सीधा मुकाबला हुआ।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular