Monday, November 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP News:महंगी हो गई घरेलू गैस, जानिए अब कितना में मिलेगा नया...

UP News:महंगी हो गई घरेलू गैस, जानिए अब कितना में मिलेगा नया सिलेंडर

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी के कारण आम जनता बेहाल होने लगी है। दिन व दिन महंगाई चरम सीमा पर है। चाहे वह रसोई ईंधन की बात हो या फिर वाहन ईंधन की। एक महीने में दो बार गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई। ऐसा पहली बार हुआ। करीब 100 रुपए सिलेंडर मंहगा हुआ। 612. 50 रुपए वाला सिलेंडर अब 713 रुपए में मिलने लगा है।
15 से 20 रूपए हॉकर अलग से लेता है। 730 रुपए का भुगतान उपभोक्ता को करना पड़ता है। गैस एजेंसी मालिक जी इस बात से चकित है कि इस बार गैस कंपनियों ने महीने में दो बार सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है जो न्याय उचित नहीं है एक तो वैसे ही कोर्णाक आल के कारण आम आदमी का रोजगार चला गया और गैस कंपनियां लगातार सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर रही हैं पेट्रोल डीजल भी महंगा होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नियम

पेट्रोल पंप संचालकों की माने, तो पहली बार ऐसा हुआ जो नवंबर पूरे महीने ही हर रोज दाम बढ़े। दिसंबर के पहले सप्ताह तक ऐसा ही चला। पेट्रोल डीजल के दामों में हर रोज बढ़ोतरी हुई। 5 पैसे से लेकर 25 पैसे तक बढ़ोतरी की गई। दाम बढ़े तो रोज लेकिन कम नहीं हुए। अगर पेट्रोल के दाम की बात की जाए तो 80 रुपए से 84 रुपए तक पहुंच गए हैं। एक्स्ट्रा प्रीमियम वाला 86.03 रुपये में मिलता है। डीजल के दाम 70 से लेकर 74.13 रुपए पहुंच गया। यह भाव इंडियन आयल कारपोरेशन के हैं। अगर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन की बात करें, तो सभी के दामों में 5 पैसे से लेकर 20 पैसे तक डिफरेंस रहता है। बरेली में करीब 250 पेट्रोल पंप हैं। पेट्रोल पंप संचालक भी इस बात को लेकर परेशान हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने नवंबर में हर रोज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। दिसंबर के पहले सप्ताह से अगर बात करते हैं तो 10 दिसंबर के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हुए हैं। बरेली पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का कहना है,नवंबर के महीने में हर रोज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है हालांकि 10 दिसंबर के बाद दाम स्थिर हुए हैं। पहली बार ऐसा हुआ, जो प्रतिदिन कुछ न कुछ पैसे की पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें : बढ़ते कोरोना मामलों के बीच जर्मनी में सबसे सख्त लॉकडाउन का ऐलान

UP News:महंगी हो गई घरेलू गैस, जानिए अब कितना में मिलेगा नया सिलेंडर
RELATED ARTICLES

Most Popular