Abbas Ansari

UP : कासगंज जेल से रिहा हो गए अब्बास अंसारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गैंगस्टर एक्ट में मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी को अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद शुक्रवार को दोपहर दो बजे उनकी कासगंज स्थित जिला कारागार से रिहाई हो गई। वह 15 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल से कासगंज लाए गए थे। चित्रकूट प्रशासन द्वारा आरोप था कि वह अपनी पत्नी से अवैध मुलाकात करते थे। इसके बाद उन्हें कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया था। उन पर चित्रकूट पुलिस ने जेल में रहते हुए गैंग चलाने के आरोप में उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन उनका परवाना किसी कारणवश कासगंज जिला जेल नहीं आ सका। वह कासगंज जिला जेल में दो साल 24 दिन तक निरुद्ध रहे।
हाई सिक्योरिटी में रहते थे अब्बास
बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को जिला कासगंज कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। वह हाई सिक्योरिटी बैरक में 2 साल 24 दिन तक निरुद्ध रहे। अब्बास शांत स्वभाव के बंदी थे, दिन भर वह अल्लाह की इबादत में मसबूल और धार्मिक किताबों को पढ़कर समय बिता रहे थे। आज रिहाई की खबर मिलते ही उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। रमजान का पवित्र माह चल रहा है, और मुस्लिम समुदाय का यह सबसे पवित्र माह है। अब्बास इन दिनों जेल में खुदा की इबादत कर रहे हैं। वह रोजा रखते हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं। रोजा इफ्तार और सहरी का इंतजाम जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने कहा कि अब्बास अंसारी का शुक्रवार की सुबह परवाना आ चुका था। उनकी दोपहर दो बजे रिहाई कर दी गई। रिहाई के समय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पर्याप्त थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब्बास को रिहा किया गया।

यह भी पढें : लड़की का नाड़ा तोड़ना नहीं है ‘अटेम्प टू रेप’

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

error: Content is protected !!