Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जानलेवा हमला के तीन आरोपी गिरफ्तार

Gonda : जानलेवा हमला के तीन आरोपी गिरफ्तार

कर्नलगंज के एक अधिवक्ता पर किया गया था जानलेवा हमला

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र में आठ अप्रैल को बंधिया घाट पुल के पास अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी पर लाठी, डंडे और फरसे से अंधाधुंध प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। इस मामले में उनके भाई गिरजा शंकर तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 324(4), 115(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

गांव में दबिश देकर की गई गिरफ्तारी
एसपी ने कहा कि जानलेवा हमला किए जाने की इस घटना की छानबीन के दौरान पुलिस को तीन संदिग्धों के नाम मिले जो ग्राम टेंगहना पोस्ट रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोंडा के रहने वाले थे। इन्हीं आधारों पर शुक्रवार सुबह टेंगहना गांव में दबिश देकर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों राजेश कुमार पुत्र पारसनाथ, सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार और नंद कुमार मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित खबर पढ़ें :गोंडा में पुलिस अधिवक्ता विवाद गहराया

गिरफ्तारी टीम की रणनीति और अभियान
एसपी के अनुसार, जानलेवा हमला करने वालों की धरपकड़ के लिए कर्नलगंज पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में सक्रिय पुलिस टीम ने रणनीति के तहत यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार के साथ कांस्टेबल प्रमोद यादव, माधव मुरारी मिश्रा और लालूराम शामिल रहे। पुलिस ने इन अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश
एसपी ने कहा कि कर्नलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। गोंडा जिले में अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाएगी। इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों विशेष रूप से आंदोलित स्थानीय अधिवक्ता समुदाय में राहत दिख रही है। लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढें: गोकशी के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular