Tuesday, May 26, 2026
HomeखेलSport : मुंबई के गेंदबाजों ने हमें 20 रन कम बनाने दिए...

Sport : मुंबई के गेंदबाजों ने हमें 20 रन कम बनाने दिए : कोहली

अबू धाबी (हि.स.)। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से मिली हार से निराश रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुंबई के गेंदबाजों ने उनकी टीम ने 20 रन कम बनाने दिए। 
मैच के बाद कोहली ने कहा,”मुंबई ने अंतिम पांच ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और हमें 20 रन कम दिए। हम 17वें ओवर तक खेल में थे और हमारे गेंदबाजों का यह एक अच्छा प्रयास था।”
कोहली ने कहा,”यह मूल रूप से कप्तान का परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने पर था। हमने डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस से शुरुआती स्विंग और पावरप्ले में वाशिंगटन का इस्तेमाल करने का सोचा था। हमें वहां कुछ विकेट चाहिए थे, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया। यह हमेशा होने वाला है – कुछ टीमें जल्दी शिखर पर आती हैं और कुछ बाद में बेहतर करती हैं। जैसा कि हम देख सकते हैं कि अंक तालिका में पांचवें से आठवें स्थान की टीमें अब अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।”
कोहली ने कहा,”जब शीर्ष दो टीमों में संघर्ष होता है, तो यह हमेशा तीव्र होता है और खास तौर पर आईपीएल जैसी प्रतियोगिता में, आप किसी भी टीम को कमतर नहीं आंक सकते।” 
बता दें कि आरसीबी को अब 12 मैचों में सात जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular