Sunday, February 8, 2026
HomeमनोरंजनSaiyaara में गोंडा का लाल भी मचा रहा धमाल!

Saiyaara में गोंडा का लाल भी मचा रहा धमाल!

दर्शकों का दिल जीत रही Mohit Suri की फिल्म Saiyaara

मनोरंजन डेस्क/ जानकी शरण द्विवेदी

रोमांटिक फिल्मों के दौर में फिर एक बार Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फरवरी भले अभी दूर हो, लेकिन थिएटरों में मोहब्बत की बहार फिर लौट आई है। मोहित सूरी की इस म्यूजिकल लव स्टोरी ने दो दिन में लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई कर साबित कर दिया कि प्यार और दर्द की कहानियां अब भी लोगों को छू जाती हैं। फिल्म Saiyaara में गोंडा का एक लाल भी धमाल मचा रहा है।

Saiyaara नेपो किड्स की छवि को बदलने में कामयाब
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म Saiyaara इस मायने में खास बन जाती है कि दोनों को यशराज ने बिना मीडिया प्रचार के थिएटर तक पहुंचाया। यह प्रयोग सफल रहा और पहले ही दिन फिल्म ने 21 करोड़ की ओपनिंग ले ली। खास बात यह है कि फिल्म के हीरो क्रिश (अहान) को ‘नेपो किड’ शब्द से चिढ़ है, जबकि रियल लाइफ में वो खुद अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं। बावजूद इसके, उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया पर दोनों नवोदित सितारों की खुलकर तारीफ की है।

फिल्म Saiyaara ने तोड़ दिया एक मिथक
मोहित सूरी की नई फिल्म Saiyaara ने उस मिथक को तोड़ दिया है कि बासी कहानी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकती। हालांकि इसकी स्क्रिप्ट कोई नई जमीन नहीं तोड़ती, फिर भी इस फिल्म में कुछ ऐसा है जो दर्शकों को थियेटर तक खींच लाता है। वो है इसका दिल से लिखा संगीत, किरदारों की भावनात्मक यात्रा और दो नए कलाकारों की परिपक्व अदाकारी।

यह भी पढें: Kiara Advani के मां बनते ही Sidharth ने शेयर की पहली झलक

Saiyaara की मुख्य कहानी: जज्बात, जख्म और ज़िंदगी के बीच जूझता इश्क
फिल्म की कहानी शुरू होती है वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) से, जिसकी शादी टूट चुकी है और दिल भी चूर-चूर हो चुका है। वह एक गहरे अवसाद से गुजर रही है और अपनी भावनाओं को गानों के जरिए डायरी में कैद करती है। इस टूटे हुए दिल के साथ वह एक मीडिया कंपनी में नौकरी करने जाती है! यही वह मोड़ है जहां फिल्म का दूसरा किरदार, क्रिश कपूर (अहान पांडे) उसकी ज़िंदगी में दाखिल होता है।

क्रिश का प्रवेश बेहद फिल्मी और उग्र है वह एक रिपोर्टर को पीट देता है क्योंकि उस रिपोर्टर ने उसके म्यूजिक बैंड के आर्टिकल में बस एक मेंबर का नाम लिखा था। क्रिश इस बात से आहत होता है कि उसकी पहचान महज़ एक ‘नेपो किड’ के तौर पर की जाती है। यह झटका उसके आत्म सम्मान को चोट पहुंचाता है।

Saiyaara में गोंडा का लाल भी मचा रहा धमाल!
अहान पांडे और अनीत पड्डा

इस मुलाकात के बाद वाणी और क्रिश एक ही कंपनी में काम करने लगते हैं! धीरे-धीरे उनके बीच एक खास रिश्ता पनपता है। क्रिश वाणी से कहता है कि वह उसके लिए गाने लिखे। वाणी, जो अपने दर्द को गानों में ढालती रही है, अब किसी और की धड़कनों के लिए भी लिखने लगती है। इसी प्रक्रिया में दोनों करीब आ जाते हैं, लेकिन तभी कहानी में एक करारा मोड़ आता है।

अल्जाइमर बना फिल्म Saiyaara का टर्निंग पॉइंट
वाणी को अचानक पता चलता है कि वह अल्जाइमर से ग्रसित है! एक ऐसी बीमारी जो धीरे-धीरे उसकी याददाश्त को खा जाएगी। यह जानकारी दर्शकों को झकझोर देती है, क्योंकि फिल्म अब सिर्फ प्रेम कहानी नहीं रहती, बल्कि एक स्मृति और संघर्ष की गाथा बन जाती है। वाणी जानती है कि वह सब कुछ भूल जाएगी, यहां तक कि क्रिश को भी।

क्रिश के लिए यह एक गहरी दुविधा है! एक तरफ वह म्यूजिक की दुनिया में बड़ा नाम बनना चाहता है, दूसरी ओर उसका प्यार उसकी बाहों से फिसलता जा रहा है। Saiyaara का सबसे मार्मिक दृश्य वहीं है जब वाणी खुद को और क्रिश को भूल चुकी होती है और क्रिश उसे उसका नाम याद दिलाने की कोशिश करता है। यह सीन बिना किसी मेलोड्रामा के बेहद संयमित भावनाओं से भरा हुआ है। अहान और अनीत की अभिनय क्षमता यहां शिखर पर दिखती है।

क्लासिक फिल्मों की याद दिलाती है Saiyaara की संरचना
यदि आपने ‘Rockstar’, ‘आशिकी 2’ या ‘Kal Ho Na Ho’ जैसी फिल्में देखी हैं, तो Saiyaara की संरचना और भावनात्मक दिशा कहीं न कहीं उनसे प्रेरित प्रतीत होती है। लेकिन मोहित सूरी की खासियत यही है कि वो पुरानी कहानी में भी नए स्पर्श जोड़ देते हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी (विकास सिवरमन) और बैकग्राउंड स्कोर (जॉन स्टेवर्ट एडुरी) कहानी को और भी जीवंत बना देते हैं। हर फ्रेम में रोमांस और दर्द का मेल है।

Saiyaara में गोंडा का लाल भी मचा रहा धमाल!
गोंडा के सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती सुजैन दत्ता व सुमित दत्ता के बेटे नील दत्ता

यह भी पढें: अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट? शो के सेट पर बयान से मचा हड़कंप

Saiyaara का मेटाफॉर और प्रतीकवाद
फिल्म में Saiyaara शब्द को एक रूपक (metaphor) के रूप में प्रस्तुत किया गया है ‘तारों के बीच भटकता सितारा, जो भाग रहा है, लेकिन अपनी चमक से दूसरों की ज़िंदगी को रोशन करता है’। वाणी और क्रिश दोनों ही सैयारा हैं! एक यादों में खोने को मजबूर है, दूसरा प्रसिद्धि की दौड़ में अपनी पहचान बचाने को।

नए कलाकारों का आत्मविश्वास और आलिया भट्ट की मुहर
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म से डेब्यू किया है, लेकिन उनका अभिनय अनुभवी लगने लगा है। आलिया भट्ट ने सार्वजनिक रूप से दोनों की तारीफ करते हुए कहा ‘मैंने तुम्हारी आंखों में स्टार्स देखे’। क्रिश के दोस्त केवी के रोल में आलम खान प्रभावित करते हैं। राजेश कुमार, वरुण बडोला, गीता अग्रवाल अपने-अपने रोल में जंचे हैं। गोंडा के सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती सुजैन दत्ता व सुमित दत्ता के बेटे नील दत्ता भी saiyaara मूवी में जबरदस्त अभिनय किया है। फिल्म में उन्होंने अहान पांडे के दोस्त का किरदार निभाया है!

फिल्म का नतीजा: एक भावनात्मक अनुभव जो याद रह जाता है
फिल्म में रोहन शंकर के डायलॉग, इरशाद कामिल और मिथुन के गीत, देवेंद्र मुर्देश्वर और रोहित मकवाना की चुस्त एडिटिंग मिलकर Saiyaara को एक पूरा अनुभव बनाते हैं। जब आप थिएटर से बाहर आते हैं, तो सिर्फ गाने ही नहीं, बल्कि वाणी की स्मृति-विहीन आँखें और क्रिश की बेबसी भी साथ आती है।

Saiyaara में गोंडा का लाल भी मचा रहा धमाल!
नील दत्ता

यह भी पढें: Dirty reel से मचा बवाल: जानवरों संग बनाए आपत्तिजनक वीडियो

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular